अवैध पिस्टल नुमा हथियार सहित एक को किया गिरफ्तार

 सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के द्वारा अवैध हथियार सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के थानाधिकारी उपनिरीक्षक ओम सिंह चुंडावत ने बताया कि 2 देशी पिस्टलनुमा अवैध हथियार, 4 जिंदा कारतूस, एक नंगी धारदार तलवार व एक कार सहित एक अरोपी को किया गिरफ्तार। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत द्वारा प्रदत्त आदेशानुसार जिला चित्तौडगढ मे अवैध हथियारों कि धरपकड हेतू चलाए जा रहे विषेष अभियान के क्रम में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह शेखावत के निर्देशन में एवं भदेसर डिप्टी धर्माराम गीला के निकटतम पर्यवेक्षण में थानाधिकारी चुंडावत के नेतृत्व में जिला विशेष टीम से हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह के टेलीफोन के माध्यम से दी गई सूचना पर पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के सहायक उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह मय गठित टीम द्वारा नाकाबंदी करने के दौरान सुरेश पुत्र जगदीश जाति कीर उम्र 32 साल निवासी कीरपुरा कलां थाना जावद जिला नीमच हाल अभिनन्दन होटल के पास मण्डफिया सांवलियाजी पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के कब्जेशुदा वैगनआर कार नंबर आरजे 14 सीपी 4583 से दो अवैध देशी पिस्टल नुमा हथियार, 4 जिंदा कारतूस व एक नंगी धारदार लोहे कि तलवार व वैगनआर कार नंबर आरजे 14 सीपी 4583 को वजह सबूत जप्त किया जाकर अभियुक्त सुरेश कीर को गिरफ्तार किया गया है व अभियुक्त सुरेश कीर से अवैध पिस्टल व कारतूस के सम्बंध मे पूछताछ पर गोलू ग्वालियर के साथ खरीद कर लाना बताया। जो नाकाबंदी के दौरान मौके से फरार हो गया। उक्त पिस्टल व कारतूस विष्णु पुत्र रामलाल खटीक निवासी मण्डफिया सांवलियाजी को बेचने के लिए लाना बताया हैं। सुरेश कीर से अवैध पिस्टल व कारतूस की खरीद फरोख्त करने के सम्बंध मे अनुसंधान जारी है। पुलिस के द्वारा की गई इस विशेष कार्यवाही में थानाधिकारी चुंडावत, एएसआई कुन्दन सिंह, जिला विशेष टीम के हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल दुर्गाशंकर, कांस्टेबल सुरेश, कांस्टेबल राधेश्याम, कांस्टेबल सन्दीप तथा कांस्टेबल चालक नारायण लाल का विशेष सहयोग रहा।      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ