भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। आदर्श सिधु के निर्देशानुसार जिले में होने वाली चैन स्नैचिंग की घटनाओं को पर्दाफाश करने व अपराधियों की धरपकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा श्रीमती चंचल मिश्रा व वृताधिकारी सदर रामचंद्र चौधरी के निकटतम सुवरविजन में पुलिस थाना सदर में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीना पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व
में थाने पर दर्ज चैन स्नैचिंग के प्रकरण में दो मुल्जिमान को गिरफ्तार किया गया।
गत 5 मार्च को दोपहर अज्ञात दो युवको के द्वारा जोधडास चौराये के पास स्कुटी से जा रही महिला के गले में पहनी सोने की चैन को झपटा मारकर छिन कर मौके से फरार हो गए। बदमाशान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर अज्ञात
मुल्जिमानों की तलाश सरगर्मी से हर संभावित स्थानों पर प्रारम्भ कि गई।
जगदीश प्रसाद मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर भीलवाडा, राजेन्द्र सिंह सहायक उप निरीक्षक पुलिस थाना सदर भीलवाडा, आशीष कुमार सहायक उप निरीक्षक साईबर सैल एस. पी ऑफीस भीलवाडा, रणजीत कानि 1582 पुलिस थाना सदर भीलवाडा, राजेन्द्र कानि 1627 पुलिस थाना सदर भीलवाडा, कमल किशोर कानि 632 पुलिस थाना सदर भीलवाडा, सचदेव कानि 2137 पुलिस थाना सदर भीलवाडा, ओमप्रकाश कानि 2150 पुलिस थाना सदर भीलवाडा आदि की टीम का गठन किया गया।
तरीका वारदात
बदमाशान रमेश गाडरी व अभिषेक जाट के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गत 5 मार्च
को दोपहर समय 12.50 पी.एम पर जोधडास चौराहे के पास स्कुटी पर जा रही महिला के गले में पहनी सोने की चैन को झपटा मारकर छीन कर मौके से फरार हुये थे। गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के आस पास के सी.सी.टी.वी कैमरो के फुटेज लेकर करीब 50 से अधिक सी.सी.टी.वी कैमरे खंगाले गये तथा तकनीकी सहायता से मोबाईल कॉल डिटेलो का विश्लेषण किया गया, खुफिया तौर पर आसुचनाएं संकलन कर आरोपीयान से गहन पुछताछ कर वारदात का खुलासा करते हुए मुल्जिमान की निशानदेही से माल मशरूका सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त वाहन मोटरसाईकिल टी.वी.एस अपाचे बरामद कि गई। जिनसे गहन पुछताछ की जा रही है अन्य वारदात खुलने की संभावना है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल टी. वी. एस अपाचे, प्रकरण का माल मशरूका सोने की चैन बरामद की।
इस मामले में पुलिस ने अभिषेक पुत्र हरकरण जाट उम्र 20साल निवासी गोपालपुरा थाना ब्यावरसिटी अजमेर हाल मकान नं 11 आई 17 पटेल नगर भीलवाडा - (पुर्व का आपराधिक रिकॉर्ड शुन्य ), रमेश पुत्र नाथुलाल गाडरी उम्र 27साल निवासी लापसिया थाना कुंवारिया राजसमंद हाल निवासी 6 जी 25 पटेल नगर भीलवाडा को गिरफ्तार किया हैं।
0 टिप्पणियाँ