ताश के पत्तों पर दांव लगा जुआ खेलते 6 गिरफतार, 56390 रूपये जप्त


चित्तौड़गढ़। कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लगातार दूसरे दिन शहर में होटल गौरव पैलेस के पीछे ताश के पत्तों पर दांव लगा जुआ खेलते 06 लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 56390 रूपये जप्त किये है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि रविवार को थानाधिकारी कोतवाली  विक्रम सिंह के नेतृत्व में भगवानसिंह उप निरीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि शहर चित्तौडगढ में होटल गौरव पैलेस के पिछे खाली प्लॉट में 5-6 व्यक्ति ताश के पत्तो पर जुआ खेल रहे है। सूचना पर भगवानसिंह उ.नि. मय जाप्ता द्वारा होटल गौरव पैलेस के पिछे खाली प्लॉट में दबिश देकर तलाशी ली गई तो 06 व्यक्ति ताश के पत्तो पर रूपयों का दांव लगा जुआ खेलते मिले। सभी 06 व्यक्तियों को गिरफतार कर उनके कब्जे से 56 हजार 390 रूपये व ताश के पत्ते जप्त किये जाकर प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने देवेन्द्र सुखवाल पिता शक्ति सिह जाति सुखवाल उम्र 40 साल निवासी किला रोड़ चित्तौडगढ थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, मोहननाथ पिता हिरानाथ जाति नाथ उम्र 38 साल निवासी बड़ौदा बैक वाली गली सेती थाना सदर चित्तौड़गढ़, बबलु खान पिता हबीब खान उम्र 32साल निवासी कैलाश नगर भिस्ती खेडा थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, शंकरलाल पिता प्रभुलाल जाति रेबारी उम्र 38 साल निवासी लडेर पोस्ट धीरजी का खेडा थाना भदेसर चित्तौड़गढ़, देवनारायण लोट पिता पुरणलाल लोट उम्र 40 साल निवासी बापु कोलोनी उपरलापाडा चित्तौड़गढ़ थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, रईस पिता नवाब खान उम्र 40 साल निवासी पंचवटी सैंती थाना सदर चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया हैं।
कार्यवाही करने वाली टीम में भगवानसिंह उप निरीक्षक, ए.एस.आई. प्रहलादसिंह, कानि. नरेन्द्रसिंह, सद्दाम हुसैन, लक्ष्मण सिंह, राजेश कुमार आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ