कपासन, (माय सर्किल न्यूज़, अंकित वैष्णव)। सेन जयंती पर नगर में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जिसमें महिला एवं पुरुष बच्चों ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा नाईयों का मोहल्ला से शुरू हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः वही सम्पन्न हुई। यहां आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
शोभायात्रा का नगर में कई स्थानो पर सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर देवदत्त छिन्नीवाल, बंटी सेन, पवन सेन, अमित सेन, अरुण सेन, वरदीशंकर, रमेश चन्द्र, सुरेश सेन, देवेन्द्र शंकर लाल सहित कई महिला पुरूष उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ