सनातन चातुर्मास आयोजन के लिए भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना


भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। अमरा भगत की तपोस्थली अनगढ़ देव तीर्थ स्थल पर एक जुलाई से आयोजित होने वाले संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सनातन चातुर्मास आयोजन के लिए सोमवार को अखिल भारतीय दंडी स्वामी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्माश्रम महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना की गई। ध्वज स्थापना कार्यक्रम में संतो सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर 51 फीट ऊंचा ध्वज स्थापना विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया।
अनगढ़ बावजी तीर्थ स्थल पर 1 जुलाई से प्रारंभ हो रहे सूरजकुंड आश्रम के संत अवधेश चेतन्य बाल ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में सनातन चतुर्मास आयोजन को लेकर सोमवार को भूमि पूजन कार्यक्रम पंडित मदन मोहन उपाध्याय के सानिध्य में शुरू किया गया। यजमान के रूप में विजय सिंह चौहान, उकार लाल लोहार, भगवान लाल तिवारी, सुरेश चंद्र आचार्य, अनिल चण्डालिया, कैलाश चंद्र गाडरी, आदि ने यजमान के रूप में भाग लिया। बाद में अनगढ़ बावजी से सटे हुए परिसर में अग्नि कोण में भूमि पूजन संत ब्रह्माश्रम महाराज अखिल भारतीय दंडी स्वामी संत समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष चरखी दादरी हरियाणा, ज्ञानानंद सरस्वती कैलाश टेकरी, रघुरामाश्रम उबेश्वर उदयपुर, गोपालाश्रम ओम आश्रम वाना, सायरा लक्ष्मण महाराज के सानिध्य में भूमि पूजन किया गया।
 बाद में प्रस्तावित चातुर्मास की धर्म नगरी परिसर में 51 फिट ऊंचाई ध्वज की स्थापना की गई। अवसर पर संत समाज के सभी संतगण व पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, उप जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, पूर्व विधायक मावली दलिचंद दांगी, निंबाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, प्रधान राशमी दिनेश बुनकर, सर्व समाज सनातन चातुर्मास सेवा समिति के अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, उपाध्यक्ष जिला परिषद सदस्य कैलाश चंद्र जाट, सचिव भूपालसागर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष प्रदीप लड्ढा, कार्यालय प्रमुख घनश्याम गायरी, कमलेश पुरोहित, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य अशोक रायका, भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार, मंदिर मंडल सदस्य ममतेश शर्मा, संजय मंडोवरा, महेश जोशी, सरपंच कन्हैयालाल वैष्णव, अशोक पारलिया, धाकड़ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समंदर सिंह, गोटू लाल सुथार, मोहन लाल धाकड़, अहीर समाज के महेंद्र यादव, मोती लाल खारोल, देशराज गुर्जर, मध्य प्रदेश से कचरू लाल, बद्रीलाल, बाबूलाल, विक्रम विद्यार्थी, कैलाश पटोला, विनोद बुराडिया,बंशीलाल जनपत सदस्य, जानकी लाल आदि उपस्थित थे। दोनों कार्यक्रम समापन के बाद ब्रह्माश्रम महाराज के सानिध्य में हवन की पूर्णाहुति की गई।
इस अवसर पर ज्ञानानंद महाराज के द्वारा भी प्रवचन किए गए। इसके अलावा विधायक जीनगर, कोषाध्यक्ष लड्ढा, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, भादसोड़ा सरपंच सुथार आदि के द्वारा विचार व्यक्त किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ