श्री राजपूत करणी सेना का उदयपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन


चित्तौड़गढ़। श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह भाटी ने बताया की श्री राजपूत करणी सेना का उदयपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत प्रदेश जिला एवं तहसील स्तर के पधाधिकारी मोजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकाराना के निर्देशन में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया इस प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में भंवरसिंह सलाडिया को पुनः प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वही पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह खंगारोत को प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव एवं चमन पाल सिंह आकोलागढ़ को मेवाड़ संभाग प्रभारी, नागेंन्द्र सिंह शक्तावत विजयपुर को जिला महासचिव, शैलेन्द्र सिंह अरनोदा को निम्बाहेड़ा तहसील अध्यक्ष, अजय राज सिंह राठौड़ को बस्सी विजयपुर तहसील अध्यक्ष बनाये गये। आगमी दिनों होने वाले कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ