कपासन, (माय सर्किल न्यूज @अंकित वैष्णव)। कार्यकर्ता किसी भी संगठन का आधार होता है जब तक कार्यकर्ता सक्रिय है उसे संगठन का सफल होना निश्चित है और नेता किसी भी संगठन में गतिमान होकर समाज की सेवा में सफलता प्राप्त कर सकता है। जिसका अनूठा उदाहरण राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं।
यह विचार गुरुवार को कपासन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन के अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों तथा वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मान अभिनंदन करते हुए राजस्थान सरकार के अभाव अभियोग निराकरण समिति के सदस्य एवं उदयपुर कोटा संभाग के प्रभारी डॉ ललित बोरीवाल ने प्रकट किए।
बोरीवाल ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मिलकर उन्हें प्रदेश की सरकार द्वारा चलाए जा रहे मंहगाई राहत शिविर के माध्यम से आम आदमी को राहत दिलाने को प्रेरित किया एवं केंद्र सरकार की कमरतोड़ महंगाई के इस दौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जनहितकारी कामों को आम आदमी के लिए वरदान साबित होना बताया है।
सम्मान समारोह में पंचायत समिति प्रधान भेरूलाल चौधरी ने अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि कार्यकर्ता गहलोत के समाज हित में किए जा रहे कार्यों को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का काम कर संगठन के प्रति अपना धर्म निभाए।
हाल ही में निर्वाचित विकास को ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश जाट धमाणा ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान वह आम आदमी के दिलों में तभी होगा जब कार्यकर्ता गहलोत सरकार की योजनाओं का लाभ कमजोर तबके को दिला कर केंद्र की किसान विरोधी सरकार की बाजी मार तगड़ी से उन्हें बचा सके।
27 अप्रैल को हाईवे स्थित दुर्गा माता मंदिर के निकट वरिष्ठ कार्यकर्ता नियुक्त नियुक्त ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का साफा बंधवा कर स्वागत अभिनंदन डॉक्टर ललित बोरीवाल ने किया इस अवसर पर सैकड़ों की तादाद में कपासन विधानसभा के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोशन जाट, मंडल अध्यक्ष सीताराम अहीर, नारायण जाट बलवंतपुरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेश जाट धमाणा, भोपाल सागर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम, नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, विकास कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश जाट धमाणा, उपाध्यक्ष डॉ दिनेश व्यास ललकार, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज जाट, प्रकाश चौधरी, दिनेश चाष्टा, पूर्व प्रधान राशमी भैरू लाल पारीक, पूर्व प्रधान भदेसर गोविंद सिंह शक्तावत, पूर्व प्रधान भोपाल सागर सुभाष सिंह राणावत, पारी सरपंच अंबा लाल गुर्जर, भादसोड़ा सरपंच एवं मंदिर मंडल सदस्य शंभू सुथार, अशोक शर्मा, संजय मंडोवरा, बबराना सरपंच गौतम विजयवर्गीय, लांगच सरपंच डांगी आदि ने अपने विचार प्रकट करते हुए महंगाई राहत शिविर में कार्यकर्ताओं को सक्रियता से काम करने के लिए प्रेरित किया।
नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा के अनुसार सम्मान समारोह में भाग लेते कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने ललित बोरीवाल के जन्मदिन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की गतिविधि को ठोस नेतृत्व का उदाहरण बताया।
0 टिप्पणियाँ