भीलवाड़ा, (विनोद सेन)। राज्य सरकार की अभिनव पहल के तहत उद्यमियों व व्यापारियों को अपना उद्यम/व्यापार स्थापित करने, विस्तार करने एवं संचालन में आ रही समस्याओं के त्वरित निराकरण में सहायता प्रदान करने के लिए शुक्रवार को कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में एमएसएमई सुविधा शिविर का आयोजन किया गया।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक श्री राहुल देव सिंह ने बताया कि शिविर में लगभग 150 उद्यमियों द्वारा भाग लिया जाकर उद्यम स्थापना एवं विस्तार के लिए विभिन्न विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, डॉ भीमराव अम्बेडकर आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022, फर्म पंजीयन, उद्यम रजिस्ट्रेशन, बाजार सहायता योजना आदि की जानकारी प्राप्त की गई साथ ही शिविर में मौके पर ही विभिन्न योजनान्तर्गत 35 आवेदकों के निःशुल्क ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन तैयार किये गये। शिविर में भीलवाड़ा शहर, आसीन्द, गुलाबपुरा, रायला, बिजौलिया, मांडलगढ, बदनोर, सुवाणा, मांडल के उद्यमियों एवं व्यापारियों द्वारा भाग लिया गया। शिविर को पर्यवेक्षक के रूप में उद्योग विभाग, जयपुर से संयुक्त निदेषक श्री धर्मेन्द्र पुनिया द्वारा संबलन दिया गया। यह शिविर प्रत्येक माह के चौथे शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ