किसानों के कर्जमाफी पर बोले जाड़ावत-कांग्रेस राज में भाजपा के पूर्व प्रधान व उनके परिवार का भी साढ़े 4 लाख का कर्जा माफ हुआ


चित्तौड़गढ़। भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार पर किसानों के कर्जे माफ नही करने के आरोप लगाएं जा रहे हैं। भाजपा के इन आरोपों का जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी भी अब में एक्शन दिखाई दे रहे हैं। 27 अप्रेल को चित्तौड़गढ़ मुख्यालय पर भाजपा के जन आक्रोश महाघेराव के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने कांग्रेस की गहलोत सरकार में एक भी किसान का कर्जा माफ नही करने के बयान देने के बाद राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने सबूत के साथ किसानों के कर्जमाफी के आंकड़े मीडिया के सामने पेश किए हैं।
राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस सरकार में सहकारी बैंक व भूमि विकास बैंक में किसानों के कर्जमाफी के आंकड़े बताएं हैं। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सरकार में चित्तौड़गढ़ जिले में ही 296 करोड़ 75 लाख रुपए का किसानों का बैंक कर्जा माफ् किया हैं। सहकारी बैंक व भूमि विकास बैंक से लिए कर्जमाफी में पार्टी ने किसी के साथ कोई भेदभाव नही किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के भाजपा के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ व उनके माता-पिता व उनके काका के करीब साढ़े 4 लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ हैं। इसके अलावा शिक्षक तेजपाल सिंह शक्तावत सहित कई किसानों का कर्ज माफ हुआ हैं। ●इस ख़बर का वीडियो... उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक सहित राष्ट्रीय बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों का कर्ज माफी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को किसानों का कर्जा माफी के लिए पत्र लिखे लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों के कर्जे माफ करने पर कोई कदम नही उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में गहलोत सरकार ने सहकारी बैंक व भूमि विकास बैंक से कर्ज लेने वाले किसानों का कर्जा माफ किया हैं। 
ज्ञात हो कि गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में भाजपा के जन आक्रोश महाघेराव के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले में एक भी किसान का कर्ज माफ नही हुआ हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ