चित्तौड़गढ़। टीएसपी संघर्ष समिति बड़ीसादड़ी ने 17 ग्राम पंचायतों को सलूम्बर जिले में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।
संघर्ष समिति के शम्भू सिंह मीणा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ीसादड़ी पंचायत समिति की 17 ग्राम पंचायतों को नए जिले सलूम्बर में शामिल करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि बड़ीसादड़ी की 17 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने अपनी सहमति जताते हुए सलूम्बर जिले में शामिल करने की मांग की हैं।
●इस ख़बर का वीडियो देखें...
वर्तमान में चित्तौड़गढ़ जिले से इन 17 ग्राम पंचायतों की दूरी अधिक हैं। जबकि सलूम्बर में शामिल होने से आमजन को इसका ओर अधिक फायदा मिल पायेगा। उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ से 80 किमी व सलूम्बर से 66 किमी की ही दूरी हैं। इस दौरान कई ग्रामीण व संघर्ष समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ