झारखंड भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा कुजूर दो दिवसीय प्रवास पर चित्तौड़गढ़ में


●महिला मोर्चा द्वारा प्रवास कार्यक्रमों में होंगी मुख्य अतिथि 
चित्तौड़गढ़। भाजपा महिला मोर्चा के तहत होने वाले विभिन्न प्रवास कार्यक्रमों में झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर 29-30 अप्रैल को 2 दिवसीय प्रवास पर चित्तौड़गढ़ के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी । संपूर्ण प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों के प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं ।इसी के अंतर्गत  जिला अध्यक्ष गौतम दक  के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले के  विभिन्न क्षेत्रों में महिला मोर्चा के दो दिवसीय कार्यक्रमों में श्रीमती आरती कुजूर मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगी। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने बताया कि श्रीमती आरती कुजूर पत्रक वितरण, मतदाता अभियान, संगठनात्मक मीटिंग, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन, मोटा अनाज वितरण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, मन की बात कार्यक्रम, अनुसूचित जाति कार्यकर्ता के साथ भोजन, मिसकॉल कार्यक्रम में सम्मिलित होकर महिला मोर्चा पदाधिकारियों से मिलेंगी।
महिला मोर्चा जिला प्रवक्ता एडवोकेट विदुषी ने जानकारी दी कि प्रवास कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आरती कुजूर झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष रही हैं और वर्तमान में झारखंड खो खो संघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला खो-खो संघ रांची की अध्यक्ष हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ