स्कूली बच्चों में तनिष्का आगाल, प्राची चावला, मनन सुराना आदि ने देशभक्ति पूर्ण गीतो की प्रस्तुतिया सभी शिक्षकों बच्चो की उपस्तिथि में देकर सभी बच्चो को भाव विभोर कर दिया। अर्बन बैंक व न्यू क्लॉथ मार्केट समिति के कार्यक्रम में जिला कोषाधिकारी झाला ने कहा कि जन्मदिन पर सेवा कार्यों में फर्स्ट एड बॉक्स प्रदान किया जाना एक अभिनव प्रयोग की सराहना करते हुए डा सेठिया के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की। विमला सेठिया ने बैंक के संकल्प 2025 को समयबद्ध पूरा करने की याद दिलाई तो प्रबंध निदेशक वंदना वजीराणी ने कहा कि प्रतापगढ़ में नई शाखा का शीघ्र ही खोला जाना बैंक को मजबूती प्रदान करेगा। वही स्टाफ के किए बैंक निदेशक मंडल द्वारा स्टाफ को भविष्य निधि का पूरा लाभ देने, स्टाफ द्वारा उच्च शिक्षा लेने में भुगतान की गई फीस में बैंक का अंशदान देने व चिरंजीवी योजना में लगे शुल्क को बैंक द्वारा वहन करने के निर्णय को भी जन्मदिन का तोहफा बताया। बैंक महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल प्रबंधक प्रशासन जे पी जोशी ऋण प्रबंधक राजेश अवस्थी एनसीएम सचिव रत्न लाल बोहरा आदि ने ढाल उपरना तिलक से डॉ. सेठिया का अभिनंदन किया व उज्जवल भविष्य की कामना की। संचालन दिनेश खंडेलवाल ने किया व आभार जे पी जोशी ने व्यक्त किया।
0 टिप्पणियाँ