चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चितौडगढ द्वारा सेंतीपंचवटी हनुमान मंदिर परिसर में बनाई गई हनुमान वाटिका उद्यान का गुरूवार को हनुमान जयंती पर राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत, सभापति संदीप शर्मा के आतिथ्य मे लोकार्पण किया गया।
आयुक्त रविन्द्रसिंह यादव ने बताया कि सेंती पंचवटी एक बडा क्षैत्र होकर क्षैत्रवासियों की मांग पर नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने पंचवटी हनुमान मंदिर परिसर में रिक्त भूमि पर उद्यान निर्मित किये जाने के निर्देश दिये। जिस पर नगर परिषद द्वारा इस परिसर मे उद्यान निर्माण का कार्य प्रांरभ किया गया, जिसका गुरूवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह जाडावत, सभापति संदीप शर्मा, पूर्व नगर काग्रेंस अध्यक्ष प्रेमप्रकाष मूंदडा, शहर काग्रेंस अध्यक्ष अनिल सोनी, उपसभापति कैलाष पंवार, क्षैत्रीय पार्षद मनोज मेनारिया के आतिथ्य मे वैदिक मंत्रोचार के साथ लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि, इस क्षैत्र में वरिष्ठनजन, बुजुर्ग, माताओं, बहनों एवं बच्चो के लिए कोई उचित स्थल नही था, इसको लेकर इस उद्यान का निर्माण किया गया, जिसमे मुख्यतः प्रातः एवं सांयकालिन भ्रमण हेतु पाथ-वे का निर्माण किया गया, इसके साथ ही इस वाटिका मे आकर्षक फव्वारा, डेकोरेटिव पोल, पेड-पौधे, सुरक्षा के लिए लोहे की जालियां, बैठने के लिए बेंच आदि लगाई गई। इस वाटिका के निर्माण से इस क्षैत्र के निवासी लाभान्वित होगे। इस वाटिका के निर्माण पर नगर परिषद द्वारा 35 लाख रू. व्यय किये गये।
इस अवसर पर पार्षद रमेशनाथ योगी, सुमन्त सुहालका, बालमुकन्द मालीवाल, विजय चौहान, देवराज साहू, रणजीत लोठ, अषोक वैष्णव, कन्हैयालाल माली, दिनेश जायसवाल, मोहम्मद यूसुफ राजू खटीक, मोहनसिंह भाटी, भंवरसिंह नरधारी, बीपी सिंह घनश्याम शर्मा, लालसिंह, नरेश शर्मा, कमलेश शर्मा, प्रहलाद शर्मा, राजेन्द्र जायसवाल, राकेश शर्मा, श्रीमती अशु शर्मा, सविता शर्मा, साधना सारस्वत, सुजाता बंसल, निर्मला शर्मा, स्नेहलता विषिष्ठ सहित बडी संख्या मे वरिष्ठ जन माताएं बहने एवं युवा सहित क्षैत्रवासी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ