भगवान राम के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने पर राज्य मंत्री का पुतला फूंका, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। समीपवर्ती गांव में मेवदा कॉलोनी में कंजर समुदाय द्वारा आयोजित महापंचायत में विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु बोर्ड उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त चतराराम देशबंधु द्वारा भगवान श्री राम के प्रति अमर्यादित टिप्पणी कर उन्हें घटिया कहने पर गुरुवार को कपासन थाने पर राधेश्याम वैष्णव निवासी कपासन द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दी गई जिसे पुलिस ने परिवाद दर्ज कर जांच आरंभ कर दी हैं।
परंतु परिवादी व सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने व कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर आज शुक्रवार को परिवादी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने राजस्थान राज्य विमुक्त घुमंतु अर्ध घुमंतु बोर्ड उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु जो कि राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है के विरुद्ध राजनीतिक लाभ लेने की गरज से विद्वेष पूर्ण टिप्पणी करने में लोगों की भावनाओं को आहत करने पर बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद सहित कई सामाजिक संगठनों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कपासन एसडीएम कार्यालय के बाहर चतराराम  का पुतला फूंक कर नारेबाजी की तथा एसडीएम अर्चना बुगालिया को मुख्यमंत्री के नाम उक्त मांग का ज्ञापन सौंपा।  
इस दौरान कपासन पालिका अध्यक्षा मंजू देवी स्वर्णकार, पार्षद मुकेश पलोड़, दिलीप बारेगामा, परिवादी राधेश्याम वैष्णव एडवोकेट सुरेश शर्मा, पुरुषोत्तम योगी, कुलदीप बारेगामा, विकास बारेगामा, योगेश पुरोहित प्रकाश टेलर छोगालाल छिपा, राजेश बारेगामा, नंदकिशोर सोनी, रवि बारेगामा, छात्रसंघ अध्यक्ष अंशु बारेगामा, कांग्रेस नेता प्रकाश जाट मेवदा, भाजयुमो के मनीष बारेगामा, विजय बारेगामा, विष्णु सोनी शंकर व्यास, रमेश शर्मा मोहनलाल जाट, रितिक व्यास, भागीरथ चंदेल, बादशाह सिंह आशीष सोनी, राहुल राजपूत, सूरज सिंह चुंडावत महेश जीनगर मनोहर वैष्णव मदन माली, राशमी से लक्ष्मी लाल जीनगर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ