डॉ. नवीन नंदवाना को तुलसी विश्व सम्मान

कपासन, (माय सर्कल न्यूज @अंकित वैष्णव)। श्री तुलसी जन्म भूमि न्यास और सनातन धर्म परिषद, श्री तुलसी जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत गोंडा (उत्तर प्रदेश) द्वारा 19 से 21 अप्रैल, को पंचम विश्व तुलसी सम्मेलन राजापुर में आयोजित किया गया।
 इस अवसर पर कपासन निवासी डॉ. नवीन नंदवाना को न्यास ने तुलसी विश्व सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह (राजापुर) गोंडा में आयोजित हुआ जिसमें इस संस्थान के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत  डॉ. स्वामी भगवदाचार्य तथा संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर त्रिभुवन नाथ शुक्ल ने सम्मान पत्र प्रदान किया। समारोह में देश के अलग-अलग राज्यों के साहित्यकारों और विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों से आए हुए प्रोफेसर्स ने भाग गया। यह सम्मान डॉ. नंदवाना को उनकी रचनाधर्मिता और साहित्य सेवा के लिए प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि डॉ. नंदवाना वर्तमान में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। अब तक उनकी लगभग 15 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा वे वर्ष 2013 से ही निरंतर ’समवेत’ नामक अर्द्धवार्षिक शोध पत्रिका का नियमित संपादन कर रहे हैं जिसके अभी तक 20 अंक प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ. नंदवाना द्वारा संपादित पुस्तकें प्रदेश के विश्वविद्यालयों में पाठ्यक्रम में भी सम्मिलित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ