विभागीय अधिकारी आगामी सात दिवस तक करेंगे राज कार्य का बहिष्कार

चित्तौड़गढ़। राजस्थान खाद्य एवं आपूर्ति सेवा समिति के तत्वाधान में जिले के रसद विभाग के अधिकारियों ने 4 वर्षों से पदोन्नति नहीं होने एवं 4 सूत्री मांगों की सरकार के द्वारा अवहेलना करने को लेकर प्रवर्तन निरीक्षक अधिकारी एवं जिला रसद अधिकारी सुनिल कुमारी घोडेला, परिवर्तन हितेश कुमार जोशी, सुमन तिवारी परिवर्तन अधिकारी, पिंकी सोनी, इंदु इंदर सिंह प्रवर्तन अधिकारी ने 21 अप्रैल को सामूहिक अवकाश एवं राजकीय कार्य नहीं करने के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विभाग के द्वारा बार-बार पदोन्नति एवं वेतन विसंगति निराकरण परिवर्तन अधिकारियों का पद राजपत्रित नहीं करने तथा पदनाम परिवर्तन नहीं करने आदि 4 वर्षों में कई बार ज्ञापन सौंपने के बाद भी सरकार ने कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया। इसलिए समस्याओं का समाधान नहीं करने पर विभागीय अधिकारी आगामी सात दिवस राज कार्य का बहिष्कार करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ