स्थाई वारंटियों को पकड़ने के लिए एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। स्थाई वारंटियों की धरपकड़ को लेकर कपासन पुलिस एक्शन मोड दिखाई दी। मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे हैं स्थाई वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत थाना अधिकारी गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थाई वारंटियों के आवास व ठिकानों पर पुलिस टीमों ने दबिश देकर स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर रही है।
 रात 12 बजे से ही स्थाई वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ को लेकर पुलिस नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ