जेल में कैदियों को तनाव मुक्त जीवन की जानकारी देकर राजयोग का अभ्यास करवाया

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र के तत्वाधान में कारागृह जेल में कैदियों को तनाव मुक्त जीवन की जानकारी देकर राजयोग का अभ्यास करवाया गया।
सब जेल में अयोजित कार्यक्रम में जेलर सीताराम यादव, चिरंजीलाल मीणा, बीके आशा दीदी, मधु दीदी और रामेश्वर जाट मौजूद रहे।
 इस अवसर पर आशा दीदी ने कैदियों को बताया कि अपराध का मुख्य कारण तनाव है जिसे ही बिगड़ी हुई मानसिकता कहते हैं। जब मनुष्य के मन में नकारात्मकता और हीन भावना बढ़ती जाती है, तब मनुष्य अपराध की ओर बढ़ता है। तनाव में व्यक्ति की मानसिक स्थिति बिगड़ जाती है। बिगड़ी हुई मानसिक स्थिति मनुष्य से गलत कर्म करा देती है। ऐसे व्यक्ति का व्यवहार कब खराब हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट से व्यक्ति के मन में नकारात्मकता बढ़ती जा रही हैं। इन चीजों का आवश्यकता से अधिक उपयोग से  तनाव  बढ़ाता है। हमे इन से बचाना चाहिए।  परमात्मा ज्ञान एवं राजयोग से व्यक्ति को सदा सकारात्मक ऊर्जा मिलती हैं। हमारा जीवन तनाव मुक्त और खुशहाल बनता है। बंदियों को भैरवलाल जटिया ने राजयोग से होने वाले लाभ के बारे में बताया और राजयोग का अभ्यास कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ