कपासन, (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की स्थानीय उपशाखा ने सरकार से संघ की मांगों पर हुए समझौते लागू करने की मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को सौंपा हैं। मांग पूरी नहीं होने पर 21 अप्रैल से असहयोग आंदोलन शुरू करेंगे।
संघ की ब्लाक शाखा ने जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल जाट के नेतृत्व में पंचायत समिति के विकास अधिकारी बृजमोहन गुप्ता को मुख्यमंत्री और सरकार के मुख्य सचिव के नाम आज बुधवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 7 सूत्री मांग पत्र पर प्रशासन गांव संग अभियान 2021 के दौरान संघ ने आंदोलन किया था। जिस पर सरकार की ओर से संघ के साथ समझौता किया था। इसके बाद सरकार ने 6 सितंबर, 2022 को शासन और सरकार के उच्च स्तर पर भी समझौता किया गया था लेकिन अब तक इन्हे लागू नहीं किया गया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई हैं कि समय रहते मांग पत्र पूरा कर समझोता लागू नहीं करने पर आंदोलन किया जाएगा। 21 अप्रैल से पूरे प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन के साथ अनिश्चितकालीन असहयोग आंदोलन शुरू किया जाएगा। सरकार के आने वाले कार्यक्रम मंहगाई राहत केंप सहित प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 का बहिष्कार किया जायेगा।
इस अवसर पर कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष उर्मिला विजवगीय, ब्लॉक मंत्री प्रवीण मेनारिया, कमलेश रेगर, मुकेश मारू, सुरेश प्रजापति, पुष्कर योगी, रामेश्वर सालवी , पंवार, शंकर लाल बैरवा, रोहित, विनोद ढाका आदि मोजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ