चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना गंगरार व रसद विभाग की सयुक्त कार्यवाही टैंकर व डर्मो में भरा अवेध पैट्रोलियम पदार्थ (केमिकल) जप्त किया हैं। आरोपी फरार हो गया हैं। राजन दुष्यंत पुलिस अधीक्षक जिला चितौड़गढ़ के ने बताया कि लोकल एवं स्पेशल एक्ट एवं अवैध कार्या की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज जरिये मुखबीर सूचना मिली कि गंगरार टोल टैक्स के आगे सोनियाणा ओवर ब्रिज के पास एसआर पट्रोल पम्प से सटी हुई सावंरिया होटल के पिछे स्थित बाड़ा परिसर में पट्रोलियम पदार्थ का अवैध भडारण टैंकरो से चोरी से किया जाता है। उक्त सूचना पर कार्यवाही हेतु शिवलाल मीणा पुनि थानाधिकारी के नेतृत्व में लक्ष्मीलाल उनि मय जाप्ता भैरूलाल सउनि, कानि धर्मपाल, भैरूलाल चालक व रसद विभाग से जिला रसद अधिकारी सुनिल, प्रवर्तन निरीक्षण हितेश जोशी, हनुइन्द्र सिंह, पिंकी स्वर्णकार मौके पर पहुंचे जहां पर पुलिस जाप्ता को देखकर परिसर में काम करने वाले कार्मिक मौके से भाग गये। पुलिस टीम व रसद विभाग की टीम द्वारा सयुक्त रूप से कार्यवाही कर चैक करने पर मौके पर एक टैंकर जिसकी क्षमता 24.445 एमटी खडा मिला जिसमें से मौके पर ड्रम मे से पट्रोलियम पदार्थ (केमिकल) निकाल हुआ पाया गया। चैक करने पर कुल 18 प्लास्टिक के ड्रर्मो में भरा हुआ 4230 लीटर अवैध पट्रोलियम पदार्थ (केमिकल), दो मोटर मय पाईप व 83 प्लास्टिक के खाली ड्रम मौके पर मिले जिन सभी को वजह सबुत जप्त किया गया। एफएसएल जांच हेतु नमुने लिये गये। पुछताछ करने पर उक्त बाडा परिसर कन्हैया लाल काखानी निवासी गंगरार के नाम से होना पाया गया। टैंकर की जांच पर किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नही पाया गया। इस प्रकार पट्रोलियम पदार्थ (केमिकल) की अवैध रूप से स्थानान्तरण एवं अवैध भण्डारण किया जाने से आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत थाना गंगरार पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। मौके से फरार आरोपीगण व बाडा मालिक की तलाश जारी है।
0 टिप्पणियाँ