1101 महिलाओं ने सिर पर धारण किया कलश, भागवत कथा का शुभारंभ

भदेसर, (माय सर्कल न्यूज़ @ शेलेन्द्र जैन)। उपखंड क्षेत्र के मॉडल स्कूल के समीप  सीकर एकेडमी स्कूल में सोमवार से सात दिवसीय 22 मई से 28 मई तक चलने वाली भागवत कथा प्रारंभ हुई। यह भागवत कथा महामंडलेश्वर महर्षि उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। भागवत कथा के सूत्रधार एवं आयोजक पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, केसर देवी एवं कमलेश गाडरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भागवत कथा को लेकर पूरे क्षेत्र में व्यापक उत्साह है। भागवत कथा के तहत सोमवार प्रातः भदेसर भेरू नाथ के मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इस कलश यात्रा में 1000 से अधिक महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण किए हुए थे तथा धार्मिक धुनों पर थिरक रही थी। यह कलश यात्रा भदेसर भेरुजी बस स्टेशन होते हुए सदर बाजार, जैन पंचायती नोहर से होते हुए पुलिस थाना, बस स्टेशन के यहां से पंचायत समिति परिसर पहुंची जहां पर इस कलश यात्रा का पंचायत समिति परिवार की ओर से स्वागत किया गया। 

कलश यात्रा में शामिल सभी जनों का भदेसर प्रधान सुशीला कंवर के द्वारा पंचायत समिति की ओर से स्वागत किया गया। इस कलश यात्रा में आयोजक परिवार के साथ साथ भदेसर कस्बे सहित आसपास क्षेत्र की महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन, अजय पाल सिंह, भोपाल सिंह, गिरधारी लाल सोनी, राजेंद्र कलाल, घनश्याम सिंह महुडिया, शिक्षामित्र चंदा शर्मा, महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, सुरेश गाडरी, टिंकू सोनी, विक्रांत सिंह, पुखराज जैन, सुरेश शर्मा, नवरत्न सेन, कैलाश चंद्र तेली, नटवर सोनी, हीरालाल शर्मा, राजकुमार तथा ग्रामीण जन एवं गाडरी समाज के समाज जन शामिल थे। कलश यात्रा में महर्षि उत्तम स्वामी महाराज एक सुसज्जित रथ में विराजीत थे। पूरी कलश यात्रा के दौरान नगर में भक्तजनों की ओर से पुष्प वर्षा की गई एवं जगह-जगह स्वागत किया गया। यह कलश यात्रा पंचायत समिति से कथा स्थल सीकर एकेडमी विद्यालय पहुंची। यहां पर महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना के साथ भागवत कथा प्रारंभ हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ