चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ की ओर से बड़ीसादड़ी में 4 जून से खेलकूद प्रतियोगिता, 600 टीमें लेगी भाग

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ की ओर से आगामी 4 जून से सरस् खेल महोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़ीसादड़ी में किया जाएगा। आयोजन बड़ीसादड़ी स्थित राजकीय स्कूल के खेल ग्राउंड में आयोजित होगी।
डेयरी चेयरमैन बद्री लाल जाट ने बताया कि आगामी 4 जून को क्रिकेट और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 4 जून से 9 जून तक कबड्डी, रस्सा कस्सी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। 10 से 17 जून तक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में करीब 200 दुग्ध उत्पादक समितियां भाग लेंगी। रस्सा कस्सी में 5-5 समितियां भाग लेंगी। 
प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रथम खिलाड़ी को पुरस्कार 51 सौ व द्वितीय विजेता को 31 सौ का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में 200 कबड्डी, 200 वॉलीबॉल व करीब 200 टीमें क्रिकेट की भाग लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ की समितियों से जुड़े 6 हजार खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में दुग्ध उत्पादक संघ की समितियों के दुग्ध उत्पादक व परिवार के सदस्य भाग ले सकते हैं। एक खिलाड़ी किसी भी एक प्रतियोगिता में ही भाग ले सकेगा। विजेता टीम को उपहार स्वरूप ट्रॉफी 51 हजार नकद टीम की दुग्ध समिति को 5 लाख एक हजार रुपए नकद और उप विजेता को उपहार स्वरूप ट्रॉफी व 31 हज़ार नकद व दो लाख 51 हजार का नकद पुरस्कार समिति को दिया जाएगा। प्रतियोगिता डे-नाइट की होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरस् डेयरी द्वारा दिए जाने वाले ड्रेस को मैच में पहनना होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई एंट्री फीस नही रखी गई हैं।
एक समारोह में प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 जून को सुबह 11 बजे बड़ीसादड़ी स्थित झाला मन्ना सर्किल पर होगा। उद्धघाटन में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंग डोटासरा, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना, खेल मंत्री अशोक चांदना व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ