युवक नगर अध्यक्ष दीनबंधु सोमानी ने बताया कि कपासन नगर कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत की अध्यक्षता में मेवाड़ के महाराणा शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा एवं पूर्व पार्षद शिव शंकर उपाध्याय ने महाराणा प्रताप के जीवन पर विस्तृत जानकारी देखकर मेवाड़ पर इनके योगदान का महत्व बताया और उनके पद चिन्हों पर चलने की सलाह दी। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदस्य अख्तर बुखारी, युवा नेता विजय बारेगामा, पूर्व पार्षद गुड्डू खान, आईटी सेल के प्रदेश महासचिव अकरम मंसूरी, घनश्याम दास, भानु प्रताप मोची, नईम शेख, दीपक कोदली, रोहित कोहली सहित कई काग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ