रिजल्ट : स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छात्र का किया स्वागत


चित्तौड़गढ़। भदेसर उपखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत नपावली के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कला वर्ग के छात्र कुंदन मेघवाल ने सर्वश्रेष्ठ 88.40% हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुंदन मेघवाल ग्राम पंचायत के छोटे से गांव मेघवालों का खेड़ा का निवासी है। छोटे से गांव से निकलकर सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर विद्यालय गांव एवं अपने परिवार माता-पिता का नाम रोशन किया। 
शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलडी के नेतृत्व में कुंदन मेघवाल के निजी आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उनके साथ मारुति डिफेंस एकेडमी नीमकाथाना सीकर निर्देशक सुनील कुमार जाट, प्रशासक रोशन सिंह, मनोज वैष्णव, भगत राम मेघवाल, श्यामलाल ,कालू लाल, लक्ष्मण बिलड़ी, राहुल आदि ग्राम वासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ