चित्तौड़गढ़। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी के विजय होने पर आज कलेक्ट्री चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी का ढोल नगाड़े बजाकर मुंह मीठा करा कर जश्न मनाया। शहर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश सोनी ने बताया कि राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं पदोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर एकत्रित होकर आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर ढोल नगाड़े बजाकर राज्यसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय पर जश्न मनाया। उपाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि वीर भूमि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की खरीद-फरोख्त की नीति फेल हुई। राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की कुशल नेतृत्व में कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद उम्मीदवार विजय हुए हैं। आतिशबाजी कार्यक्रम में नगर परिषद के पार्षद गण कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ