चित्तौड़गढ़। पैगम्बर मोहम्मद साहब पर भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा विवादित टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज सड़कों पर उतर गया। नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल को गिरफ्तार करने को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।
जिला अध्यक्ष ताहिर हुसैन ने बताया की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इण्डिया द्वारा देशभर में नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल द्वारा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब पर जो आपत्तिजनक टिप्पणी की गई उससे पूरी दुनिया के मुस्लिम की आस्था को ठेस पहुंची हैं। भारत की छवि को अंतराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचा हैं। केंद्र की बीजेपी सरकार ने इन दोनों को पार्टी से निष्काषित कर दिया लेकिन एसडीपीआई ने मांग कि की इन दोनों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज़ कर जल्दी गिरफ्तारी हो।
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इण्डिया के इस प्रदर्शन में सभी पधाधिकारीगण मुस्लिम युवा एवं विभिन्न मस्जिद के इमाम हज़रात जिनमें मौलाना रशीद मौलाना, खलील, मेहबुबुल ओलमा मोहम्मद सिद्दीक़ नूरी, मौलाना आवेस, मौलाना रईस, हाफिज जाकिर, हाफ़िज़ तौसीफ़, मौलाना आबिद, नीसार अहमद, गुलाम मुस्तफा, जुल्फिकार मुल्तानी, ख़िज़्र खान, मोहम्मद इरशाद शेख़, इरफ़ान गोरी, इस्माईल मन्सूरी, इस्माईल गौरी, फतेह मोहम्मद, आवेश खान, अनवर हुसैन, रशीद मोहम्मद, आरिफ मेव, युनुस मन्सूरी, अज़हर नागौरी, इदरीस मन्सूरी सहित कई बुजुर्गो युवाओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
0 टिप्पणियाँ