चित्तौड़गढ़। गायत्री जयंती एवं परम पूज्य गुरुदेव के निर्वाण दिवस के पावन अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में लगभग 200 गायत्री परिजनों ने भाग लिया। इस अवसर पर पुंसवन एवं अन्य संस्कार संपन्न हुए। गायत्री शक्ति पीठ के प्रबंधक द्रस्टी रमेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर शांतिकुंज हरिद्वार से प्रतिनिधि श्रीमती यशोदा देवी ने गायत्री परिजनों को परम पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का दिव्य संदेश प्रदान किया और मानव में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग के अवतरण की कल्पना को साकार करने में सहयोग देने हेतु आवाहन किया। इस अवसर पर बद्री लाल माली, जगदीश जोशी, रमाशंकर वेद,कृष्ण गोपाल व्यास,रमेश चंद्र उपाध्याय, विद्या सागर,हरिशंकर, मोहन लाल, अमृत लाल चंगेरिया, चंद्र शेखर चंगेरिया, श्रीमती पार्वती, किरण यादव, गायत्री सोनी, माया सोनी, लता शर्मा, मंजू गर्ग, शांत पँवार, द्रोपदी आदि परिजन उपस्थित रहे। यज्ञ का संचालन दया राम एवं श्रीमती गायत्री धाकड ने किया।
0 टिप्पणियाँ