महाराणा प्रताप जयंती पर कुश्ती दंगल का होगा आयोजन

चित्तौड़गढ़। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर नगर परिषद एवं जिला कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन गोरा बादल स्टेडियम स्थित प्रताप वालीबॉल स्टेडियम में किया जाएगा।
जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष करण सिंह सांखला ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 22 मई को प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला वर्ग का वजन किया जाएगा इसके पश्चात शाम 7:00 बजे भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं सभापति संदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप केसरी जिसमें 60 किलो से अधिक के पहलवान का कुश्ती दंगल होगा तथा इसके साथ ही पुरुष वर्ग में ही 55 से 60 किलो भार वर्ग मैं प्रताप कुमार का कुश्ती दंगल होगा प्रताप कुमार में ही 32, 36, 40, 45, 50, 55 किलोभार के पहलवानों का भी कुश्ती दंगल करवाया जाएगा। इसी अनुसार महिला वर्ग में 50 किलोग्राम से ऊपर पन्नाधाय केसरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा इसके साथ ही पन्नाधाय कुमारी वर्ग में 45 से 50 किलो तथा 30, 35, 40 एवं 45 किलोग्राम वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की जावेगी इन प्रतियोगिताओं में चुने जाने वाले महाराणा प्रताप केसरी एवं पन्नाधाय केसरी को गुर्ज एवं नकद पुरस्कार दिया जावेगा यह सभी कुश्ती दंगल 22 एवं 23 मई को शाम 7:00 बजे से प्रताप वॉलीबॉल स्टेडियम (गोरा बादल स्टेडियम) दूधिया रोशनी में आयोजित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ