चित्तौड़गढ़। जिला स्तरीय सीनियर महिला वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार 24 मई प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक स्थानीय चित्तौड़ चैसकिंग एकेडमी, मीरा मार्केट पर किया जाएगा।
आयोजन सचिव डॉ लीना भट्टाचार्य, लीला आगाल ने बताया की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय सीनियर महिला को पुरस्कृत किया जाएगा तथा प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
चित्तौड़गढ़ जिला शतरंज संघ के सचिव निलेश बल्दवा ने बताया की प्रतियोगिता में श्रेष्ठ चयनित 4 सीनियर महिला खिलाड़ी आगामी 28 से 30 मई को जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर महिला शतरंज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टि शुल्क तीन सौ रुपये के साथ गुगल फार्म के द्वारा 23 मई, मंगलवार को सायं 6 बजे तक जिला शतरंज संघ की डा. लीना भट्टाचार्य, लीला आगाल, नीलम शर्मा, जया तोषनीवाल, श्वेता मंडोवरा, अली असगर बोहरा को मीरा मार्केट स्थित कार्यालय पर जमा करवा सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ