चित्तौड़गढ़। नाथद्वारा से भदेसर आ रही एक निजी बस श्री सांवलियाजी कॉलेज के बाहर बने स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार राजसमंद जिले के आमेट नाथद्वारा से एक ही परिवार के लोग निजी बस से रात्रि जागरण को लेकर भदेसर आ रहे थे। इस बीच श्री सांवलियाजी कॉलेज के बाहर बने स्पीड ब्रेकर पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार एक दर्जन लोगों को चोटें आई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां से 4 लोगों को उदयपुर रेफर किया गया। भदेसर में आज रात को जागरण का प्रोग्राम था। इससे पहले शाम को सभी सांवलिया जी के दर्शन कर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में राजसमंद जिले के आमेट निवासी भगवती बाई (60) पत्नी मांगीलाल नंगारची, नाथद्वारा निवासी दुर्गाबाई (45) पत्नी सुरेश नंगारची, जेतला निवासी गिरधारी (44) पुत्र शंकरलाल नंगारची, नाथद्वारा निवासी हिम्मत (50) पुत्र मोहनलाल, जेतला निवासी दीपक (18) पुत्र गिरधारी, नाथद्वारा चेरी (01) पुत्र भरत नंगारची, नाथद्वारा निवासी एंजेल (04) पुत्री जितेंद्र, राजू (25) पुत्र पन्नालाल नंगारची, कोटड़ी निवासी मंजू देवी पत्नी खेमराज नंगारची, किरण (30) पत्नी भरत, हैप्पी (30), भंवरी बाई (50), केसरबाई (60) पत्नी किशनलाल, सनवाड निवासी पूजा (22) पत्नी राजू नंगारची, भव्य (07) पुत्र भरत, भरत (32) पुत्र शांतिलाल घायल हुवे। इनमें से भगवती, दुर्गाबाई, गिरधारी और हिम्मत को उदयपुर रेफर कर दिया।
0 टिप्पणियाँ