टैक्सी ड्राइवर की आंखों में मिर्ची डालकर चाकू से किए वार

चित्तौड़गढ़। उदयपुर से टैक्सी किराए पर लेकर आए दो व्यक्तियों ने कार ड्राइवर की आंखों में मिर्ची डालकर चाकू से हमला कर दिया जिससे ड्राइवर गम्भीर घायल हो गया। घायल ड्राइवर कार को चलाकर मण्डफिया हॉस्पिटल लेकर गया और पुलिस को सूचना दी।
मंडफिया थानाधिकारी ओम सिंह चुंडावत ने बताया कि प्रारंभिक रूप से ड्राइवर का नाम अल्ताफ होना जानकारी में आया है। उसने बताया कि दो व्यक्तियों ने उदयपुर में उदयपोल से टैक्सी किराए पर ली थी। यहां भादसोड़ा से सांवलिया जी रोड पर सोहनखेड़ा के पास एक होटल तक पहुंचने पर यह हमला हुआ है। अज्ञात बदमाशों ने ड्राइवर के आंखों में मिर्ची फेंकी लेकिन अल्ताफ ने साइड ग्लास से देख लिया तो आंखे बंद कर दी। बाद में दोनों बदमाशों ने उसे पकड़कर चाकू से हमला कर दिया। अल्ताफ के शरीर पर करीब 25 वार कर दिए। किसी तरह कार से उतरा और चिल्लाया इस पर आरोपी भाग निकले। उसने लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई नहीं रुका। किसी तरह अल्ताफ ने हिम्मत दिखा कर खुद गाड़ी चला कर मंडफिया हॉस्पिटल तक पहुंचा जहां उसका इलाज किया गया। उसने मंडपिया थाना पुलिस और अपने परिजनों को सूचना दी। मौके पर मंडफिया पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। उसी दौरान उदयपुर से उसके परिजन भी चित्तौड़गढ़ पहुंच गए थे, जो उसे उदयपुर लेकर चले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ