शाहपुरा में गोल्डन फुटबॉल क्लब 21 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

शाहपुरा, (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा में गोल्डन फुटबॉल क्लब की ओर से राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल शाहपुरा में 21 दिवसीय फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का हुआ। गोल्डन फुटबॉल क्लब के सचिव हाजी सद्दीक पठान ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर दिनांक 23 मई से शुरू होकर 12 जून तक चलेगा। जिसका समय प्रातः 5 से प्रात 7.30 बजे तक तथा शाम 5 बजे से शाम 7.30 बजे चलेगा। इस दौरान कोच द्वारा खिलाड़ियों को विभिन्न फुटबॉल की कलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे। अध्यक्ष श्यामसुंदर पोरवाल ने बताया कि अभी तक 26 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इस अवसर पर राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार धाकड़, शारीरिक शिक्षा नरेशपाल धाबाई, प्रकाश चंद्र, पार्षद यूसुफ मोहम्मद, राजेश पोरवाल, निशांत सुथार,एडवोकेट ताज मोहम्मद, रोहित पोरवाल,महेंद्र वैष्णव, दीपक गांचा, अक्षित पारीक, महेश गारु सहित सभी फुटबॉल खिलाड़ी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ