शाहपुरा, (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा जिला बनने के बाद राज्य सरकार की ओर से नियुक्त विशेषाधिकारी आईएएस डॉ मंजू के शाहपुरा पहुंचने पर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रीको एरिया कमेटी के सदस्य लालू राम जागेटिया ने मनियार कॉटेज में स्वागत किया। राज्य सरकार द्वारा डॉ मंजू शाहपुरा में पहले जिला कलेक्टर के रूप में विशेषाधिकारी के तौर पर पदस्थापित करने पर गत सप्ताह शाहपुरा में कार्यभार ग्रहण कर चुकी है।
डा. मंजू उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जयपुर में संयुक्त शासन सचिव के पद से स्थानांतरित होकर शाहपुरा आई है। ये अलवर, उदयपुर में पदस्थापित रह चुकी है। डा. मंजू एमबीबीएस, एमए है तथा स्त्रीरोग विशेषज्ञ है।
0 टिप्पणियाँ