शहीद क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ की जयंती पर निकाला मशाल जुलूस

शाहपुरा, (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। शाहपुरा के क्रांतिकारी अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की 130 वीं जयंती आज है। इसकी पूर्व संध्या पर मंगलवार रात को बार एसोसिएशन शाहपुरा व दस्तक संस्था भीलवाड़ा द्वारा शाहपुरा में मशाल जुलूस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मशाल जुलूस को नवसृजित शाहपुरा जिले की पहली विशेषाधिकारी आईएएस डॉ मंजू ने बालाजी की छतरी चौराहा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मशाल जुलूस सदर बाजार होते हुए त्रिमूर्ति चैराहा पर संपन्न हुआ। मशाल जुलूस में आगे स्काउट व गाइड वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे तो पीछे बार एसोसिएशन व दस्तक संस्था के पदाधिकारी, सदस्य व आम नागरिक अपने हाथों में मशाल लिए हुए इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस के समापन पर त्रिमूर्ति चैराहे पर स्थित बारहठ स्मारक स्थल पर संस्था के पदाधिकारियों ने अमर शहीद बारहठ प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। 
शुरूआत में बार एसोसिएशन शाहपुरा के अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने विशेषाधिकारी आईएएस डॉ मंजू, एसडीएम पुनीत गेलड़ा, तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। विशेषाधिकारी डॉ. मंजू ने कहा कि उनके लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि वह पहली विशेषाधिकारी ऐतिहासिक शाहपुरा जिले की बनी है। उन्होंने कहा कि शाहपुरा देश की ऐसी पहली रियासत है जो आजादी से 1 दिन पूर्व स्वतंत्र हुई है। आईएएस डॉ मंजू ने यहां अमर शहीद प्रताप सिंह बारहठ के स्वतंत्रता संग्राम में दिए योगदान को सराहनीय बताते हुए युवाओं को उनके बताए पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। मशाल जुलूस के दौरान दस्तक संस्था के अध्यक्ष कुणाल ओझा, सचिव पंकज जैन, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, राहुल पारीक, डॉ कैलाश मंडेला, दिलीप गुर्जर, संदीप जीनगर, राजकुमार बैरवा, बालमुकुंद तोषनीवाल सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि व आम नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ