शाहपुरा में प्रताप सिंह बारहठ की मनाई जयंती

शाहपुरा, (माय सर्कल न्यूज़ @मूलचन्द पेसवानी)। अमर शहीद प्रताप सिंह की जयंती शाहपुरा में समारोह पूर्वक मनायी गयी। इस मौके पर बारहठ के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। 
प्रताप सिंह बाहरठ शाहपुरा के रहने वाले थे। उनका पूरा परिवार आजादी की लड़ाई में शामिल रहा। वह बरेली जेल में शहीद होने वाले एकमात्र क्रांतिकारी रहे। यह बात आज केसर सिंह बारहठ संस्थान द्वारा आयोजित प्रताप जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने कहीं।
इस अवसर पर एडवोकेट अविनाश जीनगर ने कहा कि प्रताप सिंह से हमें बहुत कुछ सीखना चाहिए। उनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक है। युवाओं को प्रताप सिंह के आदर्श पर चलना चाहिए। स्मारक पर माल्यार्पण के बाद सभी बारहठ संग्रहालय पहुंचे और वहां पर केसरी सिंह बारहठ स्मृति संस्थान के सचिव स्वराज सिंह ने बारहठ परिवार के बारे में संपूर्ण जानकारी छात्र छात्राओं को दी। इस अवसर पर अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष सुनील शर्मा एडवोकेट दीपक पारीक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राहुल वोहरा लेखराज पाराशर किशन गोपाल सोनी सहित सभी लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ