राज्यमंत्री यादव ने महंगाई राहत कैम्प में गारंटी कार्ड वितरित किए

शनिमहाराज आली, (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महंगाई राहत कैम्प का आयोजन किया जा रहे हैं। इसी के तहत कपासन पंचायत समिति के चाकूड़ा ग्राम पंचायत में केम्प का आयोजन किया जा रहा हैं। महंगाई राहत कैंप में डॉक्टर शंकर यादव राज्यमंत्री ने आमजन को महंगाई राहत कैंप विभिन्न योजनाओं के गारंटी कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ललित बोरीवाल, ब्लॉक कपासन अध्यक्ष गोपाल लाल गुर्जर, एलडीएम विधानसभा क्षेत्र शंकर प्रजापत, गुड्डू खान, सत्यनारायण माली, चाकूड़ा पंचायत कैंप प्रभारी नारायण लाल जाट सहित कई अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ