अनियंत्रित कार डिवाडर से टकराई, कार चालक की मौत


भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे पर एक कार डिवाडर से टकरा गई जिससे कार चालक की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तौड़ की तरफ से उदयपुर जा रही एक ब्लैक कलर की कार नंबर आरजे 14 सीसी 7869 नपानिया के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरा गई। जिससे कार चालक अशोक शर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। नेशनल हाईवे की एंबुलेंस  नारायण लाल प्रजापत एवं भवानी सिंह मौके पर पहुंचे। 
मृतक व्यक्ति को कार से बाहर निकाला जहां नेशनल हाईवे की एंबुलेंस भादसोडा़ सीएससी पर लाकर डॉक्टर से चेक करवाया गया डॉक्टर ने कार ड्राइवर अशोक कुमार शर्मा निवासी जयपुर उम्र 55 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
 हाईवे एंबुलेंस डेड बॉडी को सांवलिया जी मुर्दाघर में रखवाया गया। भादसोडा़ पुलिस एसआई देवीलाल चौधरी मौके पर पहुंचकर ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ