चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रदेश महासमिति अधिवेशन 7 मई को अग्रवाल भवन, कोटा बाईपास रोड़,भीलवाड़ा में आयोजित होगा जिला मंत्री प्रकाश चंद्र बक्शी ने बताया कि प्रदेश महासमिति अधिवेशन में जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जिले से प्रदेश महासमिति सदस्यों सहित प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे।
प्रदेश सभाध्यक्ष अरविंद व्यास ने बताया कि प्रदेश महासमिति अधिवेशन में दिनांक 7 मई रविवार को चित्तौड़गढ़ सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा राजस्थान सी. पी. जोशी, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हनुमान सिंह, सह प्रांत प्रचारक चित्तौड़गढ़ प्रांत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुरलीधर, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जे.पी. सिंहल अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
प्रदेश माध्यमिक सचिव रमेश चंद्र पुष्करणा ने बताया कि प्रदेश महासमिति अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव प्रदेश निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रसारित विज्ञप्ति के कार्यक्रमानुसार संपन्न होंगे।
जिला अध्यक्ष शक्तावत ने बताया कि 7 मई को विधान संशोधन प्रस्ताव सत्र प्रातः 9:30 बजे, वैचारिक सत्र प्रातः 10:00 बजे, शैक्षिक सत्र प्रातः 11:00 बजे होगा।
प्रदेश महासमिति अधिवेशन हेतु
प्रदेश मीडिया प्रकोष्ठ के गोपाल लाल शर्मा, विभाग संगठन मंत्री हीरालाल लुहार, जिला सभा अध्यक्ष सैयद मुकर्रम अली, उपसभाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय व उदय लाल अहीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास, उपाध्यक्ष नाथू लाल डांगी, कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करणा, उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा अशोक कुमार कोचिटा, सचिव संस्कृत मुकेश चंद्र त्रिपाठी, अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र कुमार व्यास, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पुरोहित, नानूराम अहीर, कमल कुमार दाधीच, भवानी शंकर सेन, महेश नुवाल, राजेश दाधीच, राजेन्द्र गगरानी, राम लक्षमण त्रिपाठी आदि ने अपील की।
0 टिप्पणियाँ