डीएलबी ऑब्जर्वर ने किया निम्बाहेड़ा केम्प का निरिक्षण

निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के निर्देश पर सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देशन में नगर पालिका द्वारा इशक्काबाद के सामुदायिक भवन में चलाए जा रहें प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं अस्थाई महंगाई राहत शिविर में डीएलबी कार्यालय जयपुर से ऑब्जर्वर आरपी शर्मा एवं सहायक ऑब्जर्वर श्रीमाली ने निरिक्षण किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा व अधिशाषी अधिकारी सौरभ कुमार जिंदल द्वारा उन्हें कैंप का निरिक्षण करवाया गया। साथ ही उन्होंने मौके पर उपस्थित लाभार्थियों को पट्टे एवं हस्तांतरण/ नामांतरण पत्र वितरित किए।दोनों ऑब्जर्वर ने केम्प में आमजन को मिल रहें लाभ व बेहतर केम्प व्यवस्था पर खुशी ज़ाहिर करते हुए और अधिक से अधिक पट्टे जारी करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पट्टे के नियमों में काफी शिथिलता दे दी गई है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने मकान का पट्टा अवश्य बनवाना चाहिए पूरे नगरपालिका क्षेत्र में एक भी व्यक्ति इससे वंचित ना रहे। इस मौके पर पार्षद मुफीद खान सहित नगरपालिका अधिकारी-कर्मचारी गण व आम नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ