जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रवि कांत जोशी)। उपखंड क्षेत्र के शकरगढ़ के उथरना गांव में नो दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ का समापन हुआ। नौ दिन तक उमानाद महाराज के सानिध्य में यज्ञ कुंड में आहुतियां दी गई। सोमवार को मंदिर शिखर पर कलश स्थापना हुई। अंतिम दिन 70 जोड़ों ने यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया की कलश स्थापना के बाद 225 साधु संतो को विदाई दी गई। राज्य मंत्री धीरज गुर्जर ने भी समापन समारोह में शिरकत की। प्रधान यजमान नंदलाल मीणा ने कुंड में आहुतियां दी। वृंदावन की रामलीला पार्टी द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। आस-पास के चौरासी गांवों के लोगों ने पहुंचकर माता का आशीर्वाद लिया। संचालन ब्रह्मा लाल गुर्जर ने किया। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कानावत, बेई जीएसएस अध्यक्ष बाबूलाल मीणा, रामगोपाल शर्मा, मुकेश वैष्णव खजुरी, भेरू लाल जोशी, सीताराम गुर्जर बालचंद फौजी, राजेश मीना, सौदान गुर्जर सहित अन्य श्रद्धालु जन मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ