मां चामुंडा माता मंदिर पर हुई कलश स्थापना, देर रात्रि तक चली भजन संध्या

सोनियाना, (माय सर्कल न्यूज़ @कालू राम सेन)। चामुंडा माता मंदिर रेवलिया कलां में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना व ध्वजा चढ़ाई गई। महंत चेतन दास महाराज के सानिध्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
समीपवर्ती गाँव रेवलिया कलां स्थित चामुंडा माता मंदिर पर कलश स्थापना व ध्वजा चढाने के लिए आयोजित किए सतचण्डी महायज्ञ सहित विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सोमवार प्रातः शुभ मुहूर्त में सावलिया धाम आश्रम मुंगाना के महंत चेतन दास महाराज के सानिध्य में आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों व साधु संतों की उपस्थिति में कलश स्थापना की गई, कार्यक्रम में विद्वान पण्डितों ने अनुष्ठान सम्पन्न करवाये। महंत चेतन दास के सानिध्य में राम सागर दास महाराज शाहपुरा, सीताराम दास महाराज आमेट  अखाड़ा व आशुतोष दास महाराज भीलवाड़ा भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व गत रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ भजन संध्या मां चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप सिंहपुर के बैनर तले मनीष टेलर एंड पार्टी के द्वारा मातारानी के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। भजन संध्या में भजन गायक गोकुल शर्मा ने मां चामुंडा रानी एवं आसावरा माता के भजन प्रस्तुत किये। वही पूरण गुर्जर ने गणपति वंदना की। 

आंधी तूफान ने भजन संध्या में डाला खलल 
भजन संध्या मात्र 3 घंटे चली बाद में आंधी तूफान एवं बारिश की वजह से  बंद करनी पड़ी डांसर काजल मेहरा कृष्णा भीलवाड़ा आरोही भीलवाड़ा के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया गोकुल शर्मा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ