संगीतमय भागवत कथा आज से प्रारंभ, आशापुरा माताजी मंदिर में होगा कथा का वाचन

जहाजपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। धर्म नगरी जहाजपुर में आज से ही मां आशापुरा माताजी मंदिर में संगीत में कथा शुरू हो गई है। जहां आज शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर कर चल रही थी। कलश यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आशापुरा माताजी मंदिर पहुंची। समाज सेवी ज्वाला प्रसाद आगीवाल ने बताया कि संगम नगरी प्रयागराज के पंडित लोकेश महाराज द्वारा आशापुरा माताजी मंदिर में प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक संगीत में मय भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ