चित्तौड़गढ़। जिला दाधीच सेवा समिति द्वारा प्रथम निशुल्क दाधीच समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष कमलाशंकर त्रिपाठी, सरक्षक नारायणलाल दाधीच ने बताया कि विवाह में कुल 5 जोड़े का पाणिग्रहण संस्कार हुआ जिसमें से एक तुलसीजी व शालिग्राम जी भगवान का जोड़ा था ।आयोजक संयोजक प्रेमचंद शर्मा सेमलपुरा, आयोजक कोषाध्यक्ष दिनेश काकड़ा ने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि शांतिलाल ओझा, पछमता, विशिष्ट अतिथि पंडित राम कुमार दाधीच कोटा पूर्व अध्यक्ष महासभा, लक्ष्मीनारायण दाधीच अध्यक्ष महासभा, शिवदयाल शर्मा पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महासभा, ओमप्रकाश भट्ट अध्यक्ष दाधीच समाज चित्तौड़गढ़, चंद्रभान सिंह आक्या विधायक चित्तौड़गढ़ थे।
पाणिग्रहण संस्कार की व्यवस्था शंकर लाल जोशी खरताना, संजय जोपट व राम प्रसाद तिवाडी कुचेरा वालों ने संभाली। महिला संगीत का संयोजन अंजू दाधीच ने किया महिला संगीत में रेखा जोपट, ज्ञान किरण, सरोज दाधीच, उषा तुलछीया, रेनू दाधीच, रजनी दाधीच, माया दाधीच, मीनाक्षी श्रिया, डिंपल, पूजा जोशी, सरोज दाधीच आदि समाज की महिलाओं ने भाग लिया। भजन संध्या का आयोजन प्रवीण दाधीच बबराना ने किया। सम्मेलन में प्रेमशंकर शर्मा बागुंड, प्रेम शंकर जोशी कपासन, पुरुषोत्तम लाल व्यास कपासन, ओम प्रकाश भट्ट भूपालसागर, भेरूलाल पंचोली भालोटा की खेड़ी, शंकर लाल जोशी सोनियाणा, निरंजन जोशी बेगू, कैलाश दाधीच सांवरियाजी, सोहनलाल जोपड़, घनश्याम दाधीच, सुरेश शर्मा योग गुरु, अशोक त्रिपाठी दीपक दाधीच आदि समाज जन उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ