जंगल में मिली महिला की खून से सनी लाश, एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच जुटाएं साक्ष्य

भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के बागोर थाना अंतर्गत मदनपुरा ग्राम में कुछ दिनों पहले ही अपनी भुवा की लड़की की शादी में आई 28 वर्षीय मंजू कंवर नामक विवाहिता की खून से सनी लाश जंगल में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। मंजू कंवर ने हत्यारे के साथ संघर्ष करने के बाद जिंदगी की जंग हार गई और हत्यारे ने उसकी हत्या कर उसे जंगल में छोड़कर फरार हो गए। उधर परिजनों को काम की कहकर निकली मंजू कंवर के घर पर नही लौटने से रात भर वो इधर उधर उसे ढूंढ रहे। जैसे ही उसकी लाश मिलने की सूचना मिली परिजनों का बुरा हाल हो गया। वही बागोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया और एफअसल टीम के साथ डॉग स्क्वायड को मौके पर लाकर साक्ष्य जुटाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ