चित्तौड़गढ़। कपासन कस्बे में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री के अपहरण का कपासन पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कपासन निवासी भैरूलाल आचार्य ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि रात्रि करीब 12 बजे उसकी नाबालिग पुत्री घर के बरामदे में दादा-दादी के पास सो रही थी। इसके बाद कपासन निवासी वीरम सिंह रावत अपने साथी आनन्द सिंह नेपाली और प्रमोद राव को लेकर आया और टवेरा गाड़ी आरजे 09 यूए 6222 में बहला फुसला कर ले गया। उसने आरोप लगाया कि अभियुक्त के माता-पिता भी इस काम में सम्मिलित है और उसकी नाबालिग पुत्री सोने की टोकरियां, टीके, चांदी का कंदोरा और 4-5 हजार की नगदी भी साथ ले गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
0 टिप्पणियाँ