भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर चित्तौड़गढ़ लोकसभा में आज शुक्रवार 16 जून को सांवलियाजी मण्डफिया में आमसभा होगी। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व के केंद्रीय मंत्री सांसद महेश शर्मा, राजस्थान भापजा सहप्रभारी विजया रहाटकर, पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी सहित लोकसभा क्षेत्र के विधायक, जिला प्रमुख, जिला अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
गुरुवार को व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भाजपा के जिला अध्यक्ष गौतम दक, कार्यक्रम संजोयक मिठू लाल जाट,महामंत्री सोहन आंजना, उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव,रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, अनिल सिसोदिया, विनोद चपलोत सहित पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व सरपंच हजारी दास, जिला मंत्री भेरू लाल गाडरी, रतन गाडरी, भेरू लाल सोनी,अशोक व्यास,अर्जुन वैष्णव, पवन तिवारी, अनिल चौधरी, सूरज सोनी, रमेश वैष्णव, पंकज जारोली, कमलेश साहू,जीवन चौधरी, आबिद हुसैन, एमडी शेख सहित कार्यकर्ता सभा की तैयारी में जुटे हुए है।
0 टिप्पणियाँ