सुरपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रोशन लाल रेगर)। समीपवर्ती ग्राम पंचायत सुरपुर के प्रसिद्ध समेलिया महादेव मंदिर में बीती रात को चोरों ने भंडार दान पात्र का ताला तोड़कर समस्त राशि चुरा कर ले गए। मंदिर मण्डल के पुजारी चेतन गिरी गोस्वामी अध्यक्ष धनराज जाट ने बताया कि शनिवार देर रात्रि को चोरों के गिरोह ने बनाया महादेव मंदिर का दान पात्र भंडार को तोड़ कर राशि चुरा कर ले गए। लगभग आठ दस सीसी टी वी कैमरे तोड़ कर साथ ले गए। साथ ही मंदिर की पूजन सामग्री, म्यूजिक सिस्टम सहित कई किमती सामान चुरा कर ले गए। प्रातः काल जब मंदिर के पुजारी चेतन गिरी गोस्वामी जब पूजन करने पहुंचे तो मंदिर अस्त व्यस्त नज़र आया। पुजारी चेतन गिरी एवं महाराज दोनों ने मंदिर मण्डल अध्यक्ष व कार्यकारिणी को अवगत कराया तो तुरंत पूरी टीम पहुंची। चोरों ने जब भगवान को नहीं छोड़ा तो आमजन को बहुत खतरा है। मंदिर मण्डल के कोषाध्यक्ष छोगा लाल गाडरी, जगदीश चंद्र सोनी, प्रकाश चंद्र सोनी, उपाध्यक्ष पृथ्वी राज गाडरी, पृथ्वी सिंह चारण, शंभू गिरी गोस्वामी, सोनू जाट, सहित कई लोगों ने महादेव मंदिर में चोरी होने की घटना को निंदनीय बताया। पुलिस थाना कपासन में चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई।
0 टिप्पणियाँ