प्रतापगढ़। कुख्यात तस्कर कमल राणा से संपर्क में रहने वाले छोटीसादड़ी थाने के कांस्टेबल चंद्रपाल सिंह और हेडकांस्टेबल नारायण सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि दोनों कुख्यात तस्कर कमल सिंह राणा से काफी समय से संपर्क में थे। कॉल हिस्ट्री जुटाने के बाद इन दोनों के नाम संज्ञान में आए।
कुख्यात तस्कर कमल सिंह राणा पुत्र डूंगर सिंह सोंधिया निवासी बंबोरी थाना रठांजना को आश्रय देकर फरारी कटाने के मामले में एक और आरोपी चंद्र सिंह उर्फ कालू (40) पुत्र भंवर सिंह सिसोदिया निवासी हरकियाखाल थाना जीरन को गिरफ्तार किया है।
गुरुवार को राणा के साथी वीरेंद्र (40) पुत्र हरी सिंह जाट निवासी रायनखेड़ा थाना जीरन को गिरफ्तार किया था। एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस उन लोगों को चिह्नित कर रही है, जो विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों को आश्रय दे रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ