चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा अर्चना व्यास को चित्तौड़गड़ महिला जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। जानकारी देते हुए संगठन के चित्तौड़ जिला महामंत्री विजय मलकानी ने बताया कि राष्ट्रीय महिलाध्यक्षा श्रीमती सरिता शर्मा ने अर्चना व्यास को चित्तौड़गड़ महिला जिला महामंत्री मनोनीत कर ऊपरना पहनाकर स्वागत किया। निर्देश दिया कि शीघ्र महिला जिलाध्यक्षा कनकलता से विचार-विमर्श कर कार्यकारणी का विस्तार कर पदाधिकारियों की सूची भिजवाए एवं महिला शक्ति का एक भव्य कार्यक्रम चित्तौड़ जिले में करना निर्धारित करे। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय महामंत्री बुआ सिंह, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र डागर, चित्तौड़गड़ जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश चंद्र व्यास, जिला महामंत्री विजय मलकानी, जिला उपाध्यक्ष मुख्यालय हरि ओम मौड़, जिला उपाध्यक्ष संगठन मनीष त्रिपाठी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ