बड़ीसादड़ी। बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र के परबती गांव में बिती रात को अज्ञात तीन चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। मकान के बरामदे में सो रही एक महिला के कान से सोने के टोस छिन लिया जिससे महीला के कान फट गया। महिला के चिल्लाने लगी तो उसका पति नींद से जाग गया था पति के जागने पर चोर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि 3 चोरों के हाथो में लठ थे। चोरों की तस्वीरें वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला के परिवार ने मामला बड़ीसादड़ी थाने पर दर्ज करवाया हैं।
0 टिप्पणियाँ